विज्ञापन

लगा दो आग इन्हें भी, क्या रखा है बचाने में।

Vaelith Orwyn

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            किताब-ए-दिल
        
                                                    
                            

मुरादें अगर पूरी होतीं,
तो ये शिकवे अधूरे न होते...

कोई तो हसरत मेरी भी ना-तमाम रही होगी,
वर्ना यूँ ही हम इतने बुरे न होते।

खैर, रज़ामंदी तो मेरी भी थी
मेरी तबाही के अफ़साने में...

शिकवों का गिला मत पूछो हमसे,
ज़िंदगी गुज़र जाएगी दर्द सुनाने में।

कुछ पन्ने बचे हैं किताब-ए-दिल के,
लगा दो आग इन्हें भी, क्या रखा है बचाने में।
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all