विज्ञापन

तो रामायण का आज अस्तित्व न होता ।

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अगर उसके विधान न होते
        
                                                    
                            
तो पुरुषोत्तम राम न होते,
अगर विधि का विधान न होता
तो मंथरा का यूँ नाम न होता।
कैकेयी की हठ न होती
तो, राम का वनवास न होता,
वनवास न होता,
तो केवट मिले न होते।
और मिले ना होते,
तो आज केवट ना होते।

विधान ना होता
तो भरत का भ्रातृ प्रेम ना होता,
भरत पादुका लाए ना होते ,
तो श्रेष्ठ भ्राता का उनका इतिहास ना होता।

अगर विधान ना होता
तो मृग की ज़िद ना होती,
और ज़िद ना होती
तो सीता हरण ना होती।
जटायु का यूँ अंत ना होता,
आज जटायु नाम अनंत न होता ,

अगर लिखा विधान ना होता,
तो हनुमान राम से मिले ना होते,
और मिले ना होते ,
तो आज राम भक्त ना होते।
किष्किंधा आज बाली की होती,
सुग्रीव के हाथों मृत्यु ना होती।
अगर विधान ना होता
तो पत्थर का चमत्कार ना होता,
पुलिया ना पत्थर की होती,
रामसेतु का अस्तित्व ना होता।
वानर सेना लंका ना जाती,
युद्ध का नरसंहार ना होता,
लक्ष्मण मूर्छित हुए ना होते,
तो हनुमान संजीवनी लाए न होते।
कुंभकरण यूं मारा ना जाता,
रामायण का पात्र न होता,

अगर प्रभु का विधान ना होता,
तो विभीषण राम से मिले ना होते,
मिले ना होते
तो आज भेदी ना होते,
दशानन यूं मारा ना जाता,
तो राम नाम आज पूज्य ना हो पाता,

और विधि का विधान ना होता,
तो रामायण का आज अस्तित्व न होता ।

 
30 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile