विज्ञापन

मौसम की तरह जो बदल जाते हैं पल में,

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुझ जैसी ही हर एक से बातें करोगे,
        
                                                    
                            
जिससे भी मिलोगे अब वही वादा करोगे।

कभी तो होगा तुम्हारा भी सामना सच से,
आईने से कब तक तुम पर्दा करोगे।

मेरे हर लम्हे को तो भुला दिया तुमने,
अब वक़्त अपना तुम किस पर ज़ाया करोगे।

मेरे जानिब से हुआ ख़त्म सफ़र ये तुम्हारा,
नए लोगों के संग आगे का सफ़र तय करोगे।

रफ़्ता-रफ़्ता भुला दोगे बातें हमारी,
पर याद अकेले में हद से ज़्यादा करोगे।

मौसम की तरह जो बदल जाते हैं पल में,
संदीप अब उनसे क्या ही शिकवा करोगे।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile