तुमने सुन लिया
महफ़िल हँसती रही,
मैं भी मुस्कुराया।
किसने मेरी हँसी में
ठहरा दर्द पाया?
तुम पास आईं,
मेरा हाथ थामा।
बिन कुछ पूछे,
सब जान लिया।
मैं चुप रहा,
तुम चुप रहीं।
जो कह न सका,
तुमने सुन लिया।
— संतोष कुमार शर्मा ‘विश्वम्