विज्ञापन

अन छुए इस प्रेम में, युगों का फासला भी मिट गया।

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं और चांद
        
                                                    
                            
श्याम जब गहरी होती है,
हर तरफ खामोशी छा जाती है।
ऊपर बादलों की ओट से मगर,
चुपके से वह मुझे देखता है।
खिड़की से जब मैं झांकती हूं ,तो वह मुस्कुराता है।
तनहा मेरी रातों में, जैसे कह रहा हो,”मैं हूं ना,”
और उसकी ठंडी किरणों के हाथ,
खिड़की से होकर मुझे छू जाते हैं।
उस कोमल स्पर्श में,
प्रेम की गर्माहट मिल जाती है
जैसे, वह कह रहा हो ,” मैं हूं ना।”
पलके भी फिर झुक जाती है,
दो बूंद आंसुओं के, गालों पर आ जाते हैं।
होठों पर फिर भी एक मुस्कान होती है,
शीतल पवन संग उसकी चांदनी फिर छू जाती है।
जैसे वह कह रहा हो, “मैं हूं ना,”
उसकी प्रतीक्षा मुझे हर शाम होती है,
रोज आंगन में तारों की बारात होती है।
रातरानी भी खिलखिला कर उसे देखती हैं,
मैं हूं रानी तू राजा मेरा वह कहती है।
पर वह देखे मुझको और मुसकाए जैसे कह रहा हो, “मैं हूं ना। “
दे जाता है रोज मुझको एक उम्मीद
खामोश इन रातों में जैसे बजता हो संगीत।
अकेली रातों का वो साथी बन गया,
मैंने माना उसे अपना, उसने भी मुझको अपना लिया।
अन छुए इस प्रेम में, युगों का फासला भी मिट गया।
और वह चुपके से कहा गया,” मैं हूं ना।”
-राधिका सावंत
41 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13556 कविताएं

View Profile