किसी ने पूछा मुझसे, तुम हर रोज़ आसमान में
बस उसी एक तारे को ही क्यों देखती हो?
मैंने भी मुस्कुरा कर जवाब दिया—
आसमान में यूँ तो अनगिनत तारे हैं,
पर हर किसी को भीड़ की रौशनी नहीं भाती है।
किसी की पूरी दुनिया को रौशन करने के लिए,
सिर्फ़ एक ही सितारे की चमक काफ़ी होती है।
और उस एक सितारे के नूर के आगे,
बाक़ी सारे तारे फ़ीके पड़ जाते हैं।