उसकी सूरत मैंने देखी।
ठंड के आगमन से पहले,
मैंने उसका आवागमन देखा।।
वह मूँगफलियों को दर्शाने रखता
और आदमी, ज्यादा चखता कम खरीदता।
एक कहता, अनेक चखता,
फिर भी आदमी का पेट नही भरता।
एक ठेला, एक मूँगफली वाला
कई मूँगफलियाँ, कई आदमी
आधे चखने वाले, आधे खरीदने वाले
कई आदमी एक मूँगफली वाला ।