विज्ञापन

मेरी उलझन

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरा जीवन पता नहीं कौन से रहस्य मय संसार में भटक
        
                                                    
                            
रहा है,
हर दिन जीवन में एक नया दृश्य बदल रहा है
जो वर्तमान है,वो कब भूत बन जाता है पता नही चलता
लाख कोशिश के बाद भी जीवन वक्त के हिसाब से क्यों नहीं ढलता
वक्त दिन पर दिन नए जख्म देता है, और पुराने घावों को भरने भी नहीं देता
जमाने से कैसे बांटू अपना दर्द,छिड़क देता है,वो नमक और उफ्फ करने भी नही देता
दिखावे की दुनिया है,
जहां निस्वार्थ अपने पन की आशा करना व्यर्थ है
क्योंकि रिश्तों में दिखावा ही सबसे बड़ा अनर्थ है
नफरत है मुझे दोहरे चरित्र से,
जो सामने कुछ और पीछे कुछ और होते हैं
लेकिन कैसे समझाऊं अपने मन को,की लोग
सामने अपने
और पीछे कटार लेकर घूमते।है,
जो खुद जख्म देते और खुद घावों को सीने का छलावा करते हैं
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7450 कविताएं

View Profile