मेरी जान सदा आबाद रहो
एक तुम्हारा छूना मुझको दीवाना कर जाता था,
छुप-छुप के नज़रें मिलाना, मदहोश मुझे कर जाता था,
अपने गुलाबी होठों से, जब तुम मुस्काया करती थी,
खट्टी-मीठी बातें कर के मुझे हँसाया करती थी,
जीवन का हर सपना मुझको सच्चा लगने लगता था,
तुम जान हो मेरी, जान हो मेरी, दिल मेरा कहने लगता था।
लाकर मुझको हसीं मोड़ पर, चली गई तुम मुझे छोड़कर,
अब जग वीराना लगता है, सब कुछ अनजाना लगता है,
मैं ‘प्यार’ शब्द से डरता हूँ, हर आशिक को आगाह करता हूँ,
क्यूँ लोग मोहब्बत करते हैं, मैं अब ये सोचा करता हूँ,
तुम सजती और सँवरती हो, मैं देख आईना डरता हूँ,
तुम रातों को सो जाती हो, मैं रातों रोया करता हूँ,
मुझे नाम दिया था ओ जानूँ, इक नाम दिया था ओ पागल,
अब जानूँ में जानूँ रहा ही नहीं, बस पागल ही बनकर रह गया।
तुम भूल गई कोई बात नहीं,
तुम खुशी रहो मैं जी लूँगा,
तेरी खुशी की खातिर ओ जानम,
मैं विष का प्याला पी लूँगा।
अब मन में प्रश्न ये उठता है....,
क्या सच में तुम्हें मैं याद नहीं, या सच में ही तुम भूल गई ....?
क्या सारी कसमें झूठी थी, क्या सारे वादे झूठे थे,
कभी तुमने कहा था रोना मत, तुम्हें कसम है ये मेरी,
क्या छोड़ के जाने का जानम, तुम सोच चुकी थी पहले ही,
क्या हाल तुम्हारे बाद हुआ, जो था सब कुछ बर्बाद हुआ,
अब रब से दुआ है ये मेरी,
तुम जहाँ रहो आबाद रहो,
मेरी जान सदा आबाद रहो।
-प्रवीण कुमार गोस्वामी