व्यवहार में बचपन,
कर्म में यौवन।
अनुभव में वृद्धत्व,
इनसे सधे जीवन।
बालक-सा प्रश्न करूँ,
युवा-सा श्रम करूँ।
बुज़ुर्गों की सीख,
निर्णय में धरूँ।
वाणी में मिठास,
निभाने में विश्वास।
जब विपदा आए,
चुपचाप बैठूँ पास।
उसकी बात सुनूँ,
अपनी बात कहूँ।
मत भिन्न रहें,
फिर भी साथ रहूँ।
प्रयास निष्फल हुआ,
मन विह्वल हुआ।
चूक जहाँ दिखी,
वहीं संशोधन हुआ।
चाल नई अपनाई,
फिर की चढ़ाई।
कल जहाँ लौटा,
आज वहीं ऊँचाई।
शिखर का प्रकाश,
धरती का आभास।
ऊपर पहुँचकर भी,
जड़ों पर विश्वास।
जिनसे पथ पाया,
उनका ऋण याद आया।
कोई पीछे ठिठका,
मैंने हाथ बढ़ाया।
— संतोष कुमार शर्मा ‘विश्वम्