विज्ञापन

काम आये कान्हा संदेश।

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हर घर बंसी की धुन हो
        
                                                    
                            
हर मन हो अनुराग
दुःख दर्द सब दूर हो
सबके जागे भाग।

मुरली हाथ में लेके
कान्हा का मन में वास
हर जन मे है कृष्ण।
बस मन में हो विश्वास।

रिश्तों में मर्यादा हो
मन में हो सबके प्रीति
सत्य की राह पर चलें सभी
संग चले धर्म और नीति।

मुश्किल कितनी भी बड़ी हो
सुनो गीता उपदेश
जब घर बने कुरुक्षेत्र तो
काम आये कान्हा संदेश।
-पायल शर्मा 
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

श्री सनातन

671 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13377 कविताएं

View Profile

Neet Biology

43 कविताएं

View Profile