विज्ञापन

खिलखिलाकर हँस पड़ा फिर, मेरा वो बचपन सुंदर

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तब थी मेरी गोधूलि-वेला, सूरज बैठा पाट,
        
                                                    
                            
ढली साँझ तो इस सन्नाटे, सुना था मेरा हाट।

सब जन लौटे अपने घर को, राही अपने द्वार,
मैं तो बस तन्हा खड़ा था, नदिया के उस पार।

दिन ढलते ही बदरा पर तब, छाई जादूई-रंग,
अकेली शाम रूठकर बैठी, उदासी मन के संग।

क्षितिज पार की वो रंगीनी, हवा में बहती आई,
चारों और रंग बिखरती, साँसों में आ समाई।

चुपके से आई साँझ शर्मीली, मेरे आँगन-द्वार,
आँचल से छूकर मुझको, ओझल हुई हर बार।

सोच रहा था और कितने दिन, जीवन का यह रंग?
अब तो समय बुला रहा है, चलने उसके संग।

लेखा-जोखा सभी चुकाकर, तोड़ के सारे माया,
खेवनहार पुकारे मुझको, तैयार खड़ी है नैया।

फिर अचानक उड़ती हुई सी, गूँजी एक आवाज़,
हवा के संग बहकर आया, मीठा-सा इक साज़।

जाने-पहचाने सुर में कोई, मुझको रहा पुकार,
कहता "लौट के आ जा मेरे, हम न दूर इस पार!"

मुड़कर देखा, अँगना में फिर, उमड़ा इक तूफ़ान,
इतने अपनेपन से मुझको, पुकारा न किसी इंसान।

ऐसी मीठी हूक उठी न, दिल में कभी भी पहले,
अनजानी-सी ख़ुशी मिली और, खो गए सारे ग़म-गिले।

चौंक के जब मैंने मन को सागा, देखा तुम सब आए,
शोर मचाकर प्यार से मुझको, तुमने गले लगाए।

पा लिया मैंने आज फिर से, खोया हुआ ख़ज़ाना,
मन के कोने में जो बिखरा, बचपन था पुराना।

यादों की जब किरणें चमकीं, उस बिखरे माणिक पर,
खिलखिलाकर हँस पड़ा फिर, मेरा वो बचपन सुंदर!
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13572 कविताएं

View Profile

Alok Sharma

822 कविताएं

View Profile