विज्ञापन

क्या कुछ उसने और बात की

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            क्या कुछ उसने और बात की
        
                                                    
                            
मुझको भूली नहीं रात की
तुमने भी कुछ गीत सुनाए
मैं ने ग़ज़लों की बरसात की
सब मौसम आते जाते हैं
क़द्र कीजिए कुछ जज़्बात की
लेकिन वही कहानी है ये
वहीं शक्ल है कायनात की
कोई मुझको कुछ भी कह ले
अभी फ़िक्र है कुछ हालात की
मैं भी यूं तो ज़माना ही हूँ
वक़्त ने वक़्त के संग बारात की
मैं इक गुमनामी की कहानी
रोटी तोड़ता हूँ खैरात की
तू भी मेरे साथ ही चल ना
उनकी, उनके ख़्यालात की
'कव्य' का हूँ अहसानमंद मैं
'रंग' ने जो कुछ करामात की
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1636 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13423 कविताएं

View Profile