विज्ञापन

कहीं कोई ओर मंजिल देख रही हों, अपना सपना।

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सपने हमारे आसमान जितने ऊँचे हैं,
        
                                                    
                            
पर किस्मत का कुछ पता नहीं,
नित नए ठोकर एवं कष्ट का एहसास,
नित नए संघर्षों का आगाज़।

हाथ हमारे केवल कोशिश की है चाबी,
ये चाबी भी कभी-कभी धोखा दे जाती है,
क्योंकि हर ताले से अपने चाबी की दोस्ती पुरानी है,
सफलता एवं असफलता दोनों कोशिश की कहानी है।

असफलताओं के दरबार में मौका होता है सबका,
ताने देते हैं ऐसे, जैसे माला हो लड़ी की,
पर उनको भी क्या बोलूँ मैं—
जब अपनी किस्मत ही कई बार देती है धोखे।

मन को झकझोर कर हृदय के तार भी हिलते हैं,
मन के हर दर्पण पर हमने ज़िन्दा एहसास रखा है,
कभी तो तू मिलेगी, ऐ सफलता! तेरा एहसास ज़िन्दा रखा है।

अब तू जो न मिली तो सच में कमी कुछ बड़ी है,
गलत है कहने का अन्दाज़ अपनों का,
पर गलत है क्या किसी ने कहा—
"तेरी तो सचमुच की किस्मत ही खोटी है,
सपने तेरे जैसे भी हों, अब क्या है मानना उनका!"

जब उम्र भर संघर्ष के बदले, न मिल सके परिणाम उसका,
अब तो समझ आता है यही, कि जीवन में मिले सब कुछ, ये ज़रूरी तो नहीं।
चलो भूलकर बढ़ते हैं सब आगे, कुछ ख्वाहिशें अधूरी ही सही।

फिर एक बार नयी कोशिश करेंगे, नए जोश के साथ,
क्योंकि रुका हुआ पानी भी हो जाता है बेकार।
कोशिश अपनी जारी रहेगी किसी और मंज़िल पर—
ये न मिल सके तो क्या, कोई और ही सही।
हो सकता है और कहीं इंतज़ार हो अपना,
कहीं कोई ओर मंजिल देख रही हों, अपना सपना।

न उदास हो, न निराश हो,
न थक कर कभी हताश हो,
निशाँ पड़े हर राह पर अपने,
हर राह को अपनी तलाश हो।।
- नूपुर तिवारी
43 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile