अब तो रात होने आई,
ये कैसी रौशनी फैली है।
कही ये चांद तो नहीं ,
इसे कह दें, कोई अब यहां कभी,
उजाला नहीं होगा । दिन बीत चुके हैं।
जिस तरह पतझड़ में फूल नहीं खिलते,
ठीक उसी तरह जग को रोशन करने वाला
दिया हमेशा अंधेरा
में रहा है, ये बोले कि उसके तल में
अंधेरा रहता है। मेरी जिंदगी भी कुछ ऐसी
ही है , अंधेरा-ही-अंधेरा। अब इसे रोशनी नहीं चाहिए।
-कौशिक