हमसफ़र ढूँढने का ये तो एक बहाना है,
दिल है बंजारा, कहाँ इसका ठिकाना है।
कोई मग़रूर कहता है, कोई कहता दीवाना है,
हक़ीक़त जान कर ख़ामोश रहता ये ज़माना है।
जो शिकवा है दिल में, वो ज़हन का फ़साना है,
कोई ग़ैर नहीं, अपनी ही नज़र का निशाना है।
रास्तों की धूल में भी सुकून मिलता है मुझे,
हर नए मोड़ पर एक नया अफ़साना है।
शाम-ओ-रात गर यूँ ही महफ़िल में बिताना है,
वक़्त की बात है यारों, 'सुबह' ने भी तो आना है।
— 'सुबह'