विज्ञापन

विदाई की आस

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दर्पण के सम्मुख एक टक निहारती।
        
                                                    
                            
यकायक भाव बदलते तो अकड़ती।।

याद के झोंके में चुनरी खिसक गई।
चेहरे की परछाई से चुनरिया चहकती।।

वेदना की हद में हर्ष की लहर लपकी।
अब प्रीतम के नाम से सूरत चमकती।।

परसों यही चुनरी ओढ़नी बन जाएगी।
सोचते-सोचते दाहिनी आँख फड़कती।।

बेसुध रहने वाली लड़की दिल दिए बैठी।
इसलिए वह चाहकर भी नही सुबकती।।

विदाई से ही 'उपदेश' उसके ज़ख्म भरेंगे।
आने वाली घड़ी के इंतजार में तड़पती।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7459 कविताएं

View Profile

श्री सनातन

671 कविताएं

View Profile