जज्बात उभर ही आते तुम्हारी यादो के साथ।
ससम्मान तुम्हारी मजबूरी समझते प्रेम के साथ।।
जब मगन होती तब कभी वह कॉल कर देती।
हर तरह के हालचाल साझा करती प्रेम के साथ।।
उसकी हरकते याद कर बेइंतहा प्यार मुस्कुराता।
पलकें दबाते छवि उभरती तन्हाई में प्रेम के साथ।।
हर एक बात में जाने क्यों तुम्हारा ख्याल आता।
इश्क का गागर छलकने लग जाता प्रेम के साथ।।
तुम्हें महसूस करना ही काफी समझता 'उपदेश'।
बहुमूल्य यादे जीने का सहारा बनी प्रेम के साथ।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'