विज्ञापन

कोरे कागज सा दिल अब नही जाने मन

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कोरे कागज सा दिल अब नही जाने मन।
        
                                                    
                            
उम्मीद की रंगोली बनाई मिटाना न सनम।।

यादों की रेखाएँ लम्बी और गहरी हो गई।
खुशियो की बगिया तुम्हारे हाथ में सनम।।

प्यार की भाषा में गीत संगीत तुम्हारे साथ।
स्वर में स्वर मिलाना लम्हा सजाना सनम।।

एक किस्सा मेरी कहानी का तुम्हारे साथ।
निशानी की कतार व्यावहारिक रहे सनम।।

विरह की धूप अब सह न पाऊँगी 'उपदेश'।
मिन्नतें कर रही सहयोग छोड़ना नही सनम।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all