जाति धर्म भाषा जरूर एकता में स्वाभिमान सही।
आपस में प्यार झलकता इन्ही से हिन्दुस्तान सही।।
आज भी तिरंगा को लहराता देख रूह ठहर जाती।
आँखों में चमक आती उस जज्बे को सलाम सही।।
एक जीता जागता एहसास बनाए रखा हम सब ने।
जय गणतंत्र दिवस 'उपदेश' जय गणतंत्र दिवस सही।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'