पुरानी यादें अलट पलट कर कहानी कहती।
हवाओ में उड़ने लगती जमीं पर नही रहती।।
वो दौर गया जब इल्ज़ामात घेरे रहते थे मुझे।
मुद्दा उठता जरूर ऐसी जगह पर नही रहती।।
गुजारिश कर अब खुशियो को बुलाया जाए।
खुशियो की जहाँ इज़्ज़त नही वहाँ नही रहती।।
मोहब्बत हकीकत है वही कायम रहे अच्छा।
ख्वाहिशों के बोझ तले अब बेशक नही रहती।।
धीरे-धीरे समुन्दर सा ठहराव अन्दर बढ़ रहा।
सौभाग्य से 'उपदेश' की होकर अब नही रहती।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'