विज्ञापन

हवा में नमी

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जिस दिन से हवा में नमी बढ़ गई।
        
                                                    
                            
बेखौफ होकर साँस ऊपर चढ गई।।

किस तरह बताऊँ ख़यालात अपने।
उसकी निगाहों में हमदर्दी बढ़ गई।।

हांफने लगा जिस्म तरबतर के बाद।
किस तरह दिमाग पर गर्मी चढ़ गई।।

एक लम्हा उसके बिना कटता नही।
हाय किस तरह लाचारी और बढ़ गई।।

सब जानकर हँसता है मुकद्दर मेरा।
क्या करूँ उसूल की कीमत बढ़ गई।।

'उपदेश' को पहचानना मुश्किल नही।
मौसमी पाजेब की झनकार बढ़ गई।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all