विज्ञापन

दिल का दर्द परेशान करता

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बिना बात के बोलो कैसे गुजारा करे।
        
                                                    
                            
सुनाने वाला नही किसका सहारा करे।।

दिमाग में हमारे इस कदर से बस गए।
कब आओगे बताओं कैसे नज़ारा करे।।

कोशिश कर अपने पहलू में जगह दो।
नाम जाता ही नही कैसे बिसारा करे।।

मन साफ और आचरण भी शुद्ध मेरा।
यार देखो तो सही किसे इशारा करे।।

भरोसा इतना खास जैसे भगवान पर।
साँस के माध्यम से तुझे पुकारा करे।।

दिल का दर्द परेशान करता 'उपदेश'।
बेवजह ही सही इंतजार तुम्हारा करे।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
22 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Bajrang Lal

19 कविताएं

View Profile