जरूरतों को अधूरा देखकर खामोश हो गई।
कई वायदे सुनती रह गई बरबस में खो गई।।
गुम होने के कारण एक नही कई और होगे।
दिल मसोस कर कुछ सोचती-सोचती रो गई।।
फोन पर बात समझाते समझाते थक चुकी।
थक हार कर सवालों की जंग से मुक्त हो गई।।
अब किसी से कुछ कहने का मन नही करता।
अंदर ही अन्दर कुछ टूट गया संकुचित हो गई।।
सच कहूँ तो मेरी खामोशी मेरी कमजोरी नही।
दर्दे कहानी 'उपदेश' कहने की हिम्मत सो गई।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'