यादों को सहेजने के साधन जुटा लिए।
ख्वाबी यात्रा करने के टिकट कटा लिए।।
हवा में तस्वीरें दिखाई देती चलचित्र सी।
मुस्कान के दस्तावेज खुद ही जुटा लिए।।
तस्वीर लेने वाले को कुछ मालूम ही नहीं।
आखिरी मुलाकात के कुछ दृश्य जुटा लिए।।
अगली पीढ़ी के पास तस्वीरें रहेंगी 'उपदेश'।
उन्होंने अभी से बहुत उपकरण जुटा लिए।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'