विज्ञापन

छोटी-छोटी खुशी को दरकिनार न कर।

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            किससे क्या मिला किसने क्या छीना।
        
                                                    
                            
ऐसे विचारों के घेरे में आज मत गंवाना।।

छोटी-छोटी खुशी को दरकिनार न कर।
जो मिला नसीब से उस पर मुस्कुराना।।

जिसकी साँसों में घुलकर उजाला देखा।
उससे तकरार करना मगर मत ठुकराना।।

पैसा घमण्ड और छोटी-मोटी नाराजगी।
इनकी कीमत पर जिन्दगी मत लगाना।।

शिकायतें उलाहने चलते रहेंगे 'उपदेश'।
प्यार सलामत रखना ये मत भूल जाना।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all