विज्ञापन

देश धरा पर जब-जब धर्म की,पावन ज्योति जलाई है।

Udayvir Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            देश धरा पर जब-जब धर्म की,पावन ज्योति जलाई है।
        
                                                    
                            
संतों के रूप में ईश्वर ने,अपनी ही करूणा बरसाई है।
ऐसे ही एक दिव्य संत हुए, विमल सागर कहलाते थे।
वात्सल्य के सागर बन, हर प्राणी के मन को भाते थे।
शांति सिन्धु की आज्ञा से, संयम पथ को अपनाए थे।
महावीर कीर्ति गुरु जी से, मुनि दीक्षा का वर पाए थे।
अहिंसा और सत्य मार्ग का,जग को पावन ज्ञान दिया।
कठोर तप और स्वाध्याय से, जग का कल्याण किया।
रसना उद्गार मधुर इतना, कि अशम भी पिघल जाते थे।
उनके दर्शन मात्र से भक्तों के, सब संताप मिट जाते थे।
विमल सागर थे बिमल के सागर,सबको राह दिखाते थे।
बिन विभेद हर जग प्राणी को, वह अपने गले लगाते थे।
सच है देह रूप में गुरू जी,अब इस जग में ना रहते हैं।
पर वात्सल्य रूप में आप, हर प्राणी हृदय में बसते हैं।
कोटि-कोटि नमन चरणों में,संतशिरोमणि विमल महान।
आपके दिखाए सद्मार्ग पर,चलता रहे यह सकल जहान।
गुरुवर जैसे संतों ने जग को,दया धर्म की राह दिखाई है।
देश धरा पर जब-जब धर्म की,पावन ज्योति जलाई है।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile