विज्ञापन

पापा ऐसी बहू ढूंढना

UDAY SHARMA

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पापा ऐसी बहू ढूंढना, जो बहू का फ़र्ज़ निभाय,
        
                                                    
                            
बेटे संग वो खुश रहे , परिवार को भी अपना बनाय।

पापा ऐसी बहू ढूंढना, जो सिर्फ नौकरी पर न जाय ,
इंसानियत देख कर साथ रहे, पैसा पैसा न चिल्लाय।

पापा ऐसी बहू ढूंढना, जो सुख-दुख में साथ निभाय,
ऐसा नहीं कि बॉयफ्रेंड संग, तेरे बेटे को निपटाय।

पापा ऐसी बहू ढूंढना, जो हँस के दिन बिताय,
ऐसा नहीं जो आते ही, अलग घर बसाय।

पापा ऐसी बहू ढूंढना, जो घर की बात घर में ही सुलझाय,
ऐसा नहीं जो हर बात को, मोहल्ले को सुनाय।

पापा ऐसी बहू ढूंढना, जो आखिरी दम तक प्यार निभाय,
ऐसी नहीं जो हमें छोड़, किसी और संग भाग जाय।
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13466 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6957 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

689 कविताएं

View Profile