तसव्वुर में तेरे दिन गुज़ारते हैं,
हसरत-ए-दीदार रोज़ दिल में पालते हैं।
गुनाह ये है कि हम तेरे रंग में ढल रहे हैं,
तेरी यादों के साये हमें ग़म में डालते हैं।
हम फिर ये गुनाह करते रहेंगे,
तुझे हर पल याद करते रहेंगे,
सुकून ये है कि तेरी बातों के गुलशन हमें रोज़ ग़म से निकालते हैं |
- तरूण कुमार भारद्वाज