विज्ञापन

काश! परीक्षा थोड़ी दूर होती

swati

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            काश! परीक्षा थोड़ी दूर होती,
        
                                                    
                            
थोड़ी लंबी छुट्टी होती।
सुबह-सुबह अलार्म न बजता,
नींद हमारी पूरी होती।

किताबों का पहाड़ सामने,
मन में कितने सवाल हैं।
कौन बताए इन पन्नों में,
छिपे कितने बवाल हैं।

मम्मी कहतीं, अच्छे नंबर लाना,
पापा कहते, मेहनत करना।
हम भी चाहते टॉप करें,
पर थोड़ा तो है खेलने का सपना।

कभी गणित से दोस्ती करते,
कभी अंग्रेजी से डर जाते।
इतिहास की तारीखें पढ़कर,
अपनी जन्मतिथि भूल जाते।

कागज पर जब प्रश्न आते हैं,
हाथ अचानक रुक जाते हैं।
जो उत्तर घर पर याद किए थे,
वो भी हमसे छिप जाते हैं।

फिर भी हंसकर कहते हैं हम,
कल फिर नई शुरुआत करेंगे।
नंबर चाहे जितने भी आएं,
हम अपने सपने पूरे करेंगे।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11338 कविताएं

View Profile