विज्ञापन

क्षण में हरती सारी पीड़ा ,मुस्कराती जो बच्चियां ||

SUSHEEL CHANDRA GUPTA

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बच्चियां
        
                                                    
                            
चहचाये ,सौम्य, सुन्दर, संस्कृति की छाप है,
स्वर्ग से सुंदर हो आँगन , खिलखिलायें जो बच्चियां ॥

ईश की कृपा असीम है , वो भी पूजे जिनको सदा ,
यश -कीर्ति -वैभव -धान्य धन की , वाहक होती सर्वदा , ||

मान -मर्यादा ,संस्कारो ,से सुसज्जित खान है ,
उम्र भर किंचित न थकती , और धरा की प्राण है ,
है नमन सब पूज्यो को , कोटि कोटि है वंदना ,
अतुलनीय, वंदनीय है , नारी की यह सृजना , ||

बेल सी बढ़ती परन्तु , तिमिर को ढकती सदा ,
आंगनों की तितलियों सी, इठलती है यदा कदा,
है ख़ुशी इनसे जमीं पे , मोती ओढ़े सीपियाँ .
क्षण में हरती सारी पीड़ा ,मुस्कराती जो बच्चियां ||

 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7736 कविताएं

View Profile