वादी ए कश्मीर
वादी ए कश्मीर में
लो फिर से
किताबों का दौर आया
गोया के दौर -ए -जाफ़रान आया ।
मौसम- ए- मूसीक़ी
के संग -संग
रूह - ए - पाक सा
किताबों पे बौर
आया।
लो कश्मीर में
फिर से इल्म ए सफ़ीना
का अक्स आया।
-सूर्यकांत शर्मा