विज्ञापन

मौन की पहली सीढ़ी

Surya Kant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मौन की पहली सीढ़ी
        
                                                    
                            

ग्लोकल से ग्लोबल
होती पीढ़ी,
क्या समझेगी!
मौन की पहली सीढ़ी ?

जब आपाधापी का
हो बोलबाला
हो रहा हो हर कोई
मतवाला।
पश्चिमी संस्कृति की
तर्ज़ पर
अपनी ही बस अपनी
गर्ज़ पर।
हो रहा मानव से
मानव का अनाकर्षण
विकारों के बढ़ते जा रहे
आकर्षण पर आकर्षण।
जैसे के हो गया हो
परकाया प्रवेश
रावण बन गया हो
विभीषण ।
वाचालता का
बढ़ रहा प्रचलन
सीतब मौन की पहली
सीढ़ी का हो कैसे संचरण।

मन में कौंधते हो
विचार बस विचार
बस जिह्वा रहे मौन ।

क्या समझेगी नई
पौध,
तन के साथ
मन का मौन।
पढ़ लो चाहे कितने
शास्त्र और पुराण।
पर मौन की पहली
सीढ़ी को चाहिए
तन मन के संयम के
बाण।
यम- नियम, योग-आसन को बना
अपना अनुसंधान,
मौन की पहली सीढ़ी
का मिलगा तुमको
नया आहान।
-सूर्यकांत शर्मा
3 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pankaj Sharma

1228 कविताएं

View Profile