विज्ञापन

मेरी पशेमानी का सिलसिला, तेरे दिल में धड़कता सा होगा

Surya Kant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं तुम्हें,,,,
        
                                                    
                            
मैं तुम्हें वहीं
पुकारता मिलूँगा,
बस वहीं तुम्हें निहारता रहूँगा।

सारी गलतियों को
स्वीकारता मिलूँगा,
तुम्हारी बेरूखिओं से
बेपरवाह सा देखूँगा,
और शोखिओं में
शादाब सा रहूँगा।

तेरी कशमशों को सीने में
अपने सहेजता रहूँगा।
तू रहे शाद ऐसे के
हो चांद पूनम का जैसे।

तेरी ज़ुल्फ के मानिंद
लरजता रहूँगा।

फिज़ा में कुछ
बहकता सा रहेगा
तुम्हारी मानिंद
गमकता सा होगा।

पर मेरे दिल में
तुम्हारा अक्स कुछ
महकता सा होगा।

मेरी पशेमानी का सिलसिला,
तेरे दिल में धड़कता सा होगा
तू मेरे दिल का
एक ख्वाब अधूरा सा होगा।
-सूर्य कान्त शर्मा
32 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

717 कविताएं

View Profile