कहाँ हो,,,,
जहाँ भी हो,
इस जहां में
के उस जहां में।
बस सकूँ से रहो
हम भी यही दुआ
करते हैं,
के फ़रिश्तों की मानिंद
रिश्तों में,नातों में,
और तो और यादों में,
खिलते रहो मिलते रहो।
आज भी तुम दिल में
साँस की आस में,
आत्मा के सुवास में,
यहीं कहीं हो
यहीं कहीं हो
हो ना,,,,।
-सूर्यकांत शर्मा