विज्ञापन

कभी कभार लिखती है।

Surya Kant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कलम भाव लिखती है,,
        
                                                    
                            

विधाता सी कलम भी
मानव की किस्मत का
हर हाल लिखती है।
मानव मेधा का हर भाव
लिखती है।
पृथ्वी,आकाश ऑ पाताल
की हर जुंबिश हर ताल
लिखती है।
प्रारब्ध प्रारंभ प्रकाश से
आलोकित हो,
वर्तमान और भविष्य का
हर हाल लिखती है।
कलम कभी हाकिम का
फरमान लिखती है
तो कभी कभी आवाम की
आवाज़ लिखती है।
कलम है तो कलाम है
ग़ज़ल है नज़्म है नगमा है।
फन है फनकार है
शायरी है और उसका
महबूब शायर है।
कलम है तो
मुहब्बत है इबादत है
कुर्बान होकर उसको
पाने का मानीखेज
राज़ है।
उसे पाने के राज़ बताने
इसरार जताने को
उसकी नवाज़िश को
बताने को
कलम हर भाव लिखती है।
जिसने इसका दामन थामा
वो माझी हो गया।
आधी आबादी के
दिल ओ दिमागी
का काज़ी हो गया।
हैरत से ना देखिए
वो अब्दुल हई से
'साहिर लुधियानवी' हो गया।
तिस पर भी
कलम लिखती है
हर मोल भाव
हर ताव ताब
बेमिसाल बेखौफ
और तो और बेलाग
लिखती है।
तभी तो तभी तो
साहिर से नर्गिसी फूल
कभी कभार लिखती है।
साहिर से नर्गिसी फूल
कभी कभार लिखती है।
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile