फ़िक़्र का ज़िक़्र
हदबंदी की फ़िक़्र है,
आस्मां में उसी का ज़िक़्र है।
आस्मां भी बेरहम है
आलूदग़ी* की बारिश में
नहा रहा,बेशर्म है।
सियासत-ए-नुमाइंदा
अज़ब-ग़ज़ब है,
दरकिनार कर फ़र्ज़ को,
मचा रहा तूफ़ान का
सा हुड़दंग है।
और तो और
दुश्मन भी
दाना है
उठा हलफ़ ए दुश्मनी
बन गया शैतान का
फ़रज़ंद है।