विज्ञापन

कुछ ऐसी प्रभु जुगत करो कि खुद को देख

Surya Kant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आपको देखकर,,,,
        
                                                    
                            

आईने में आपको देखकर
वो दिन पुराने याद आ गए।
गर्भनाल से जुड़े ,
ईश्वर से किए
वो वादे सारे याद आ गए।
मां की गोद में
सोते जागते में
उसे याद कर
हंसते रोते हुए
मुंह बनाने याद आ गए।
बचपन में वो पूजा प्रसाद
पाने के मासूम से बहाने
याद आ गए।
कभी लड़कपन में
कभी यौवन में
ईश्वर से किए वादों को
पंच विकारों में डुबोने
के तरीके याद आ गए।
यौवन की खुमारी में डूबे
स्वार्थ की बयार खोए
मां बाप को दरकिनार कर
मौज़ उड़ाने के रुक्के
याद आ गए।
खुद को आईने में
देख आप याद आ गए।
आज श्वेत केश औ झुर्रियों
से सज्जित,
आईने में आपको देखकर,
लज्जित होने के,
निम्मज्जित बहाने
याद आ गए।
कामना वासना को
देखते ताकते
लार सी टपकाते।
अब मौत को
सिरहाने देख
अब योग ध्यान
याद आ गए।
आईने में आपको देख
प्रारब्ध से अब तक के
सारे कारनामे याद आ गए।
कुछ ऐसी प्रभु जुगत करो
कि खुद को देख
कह उठें कि
आपको बुलाने के
नाम सारे याद आ गए,
आपको बुलाने के
नाम सारे याद आ गए।
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile