किसी ने ,
सच ही कहा है कि - -
सृष्टि ही परमात्मा का,
दूसरा रूप है - -
या यों कहिये तो ,
परमात्मा में ही - -
सब कुछ ,
समाहित है - -
या परमात्मा ही ,
सब कुछ है - -
या दूसरे शब्दों में,
यह भी - -
कह सकते हैं कि ,
परमात्मा के - -
सिवा ,
इस संसार में ,
कुछ भी नहीं है l
इसी क्रम में ,
जो आत्म संवाद - -
कर लिया,
या यों कहे तो - -
जो अपनी आत्मा से,
रुबुरु या - -
दर्शन कर लेता है,
वो सच में - -
साक्षात् ,
परमात्मा का - -
दर्शन कर लेता है l
जैसे नमक का,
एक कण का - -
स्वाद भी,
समस्त सागर के - -
स्वाद से ,
भिन्न नहीं होता है - -
ठीक उसी प्रकार ,
अपनी आत्मा का - -
दर्शन ,
परमात्मा के दर्शन से - -
भिन्न नहीं होता है l
-सुरेश कुमार झा 'अल्हर'