विज्ञापन

गुरुत्वाकर्षण न हुआ, हमारे प्रयास में।

Suresh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जो मिल गया था न्यूटन को नसीब से।
        
                                                    
                            
क्यों नही लिखा गया हमारे नसीब में।

काश! एक सेब टपक जाता डाल से।
बैठे हुए थे बागान में इसी इंतजार में।

पर सेब झूलता ही रह गया डाल से।
क्या बहुत था एक न्यूटन संसार में।

क्या जाता मिलता थोड़ा क्रेडिट हमें।
नया एक सिद्धांत जुड़ता किताब में।

लोग बोलते मेहनत करते,फल पाते।
हम कहे फल गिरे मेहनत कर जाते।

जाने कब सेब टपक जाए नसीब से।
नसीब हंसकर कहे, बैठो इंतजार में।

कहीं सेब गिरे तो, सिद्धांत बन जाए।
अब हर बाग में,टहलते इस आस में।

आकर्षण ज्यादा था, सेब का पेड़ से।
गुरुत्वाकर्षण न हुआ, हमारे प्रयास में।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile