आप नही तो नक्शे में हम है कहाँ।
आपन पर टिका हमारा दारोमदार।
जय जय जय व्हाट्सएप्प अंकिल।
जय हो आपकी जय जय हो सदा।
जय हो....
सपने चुनते हम है बुनते जाते आप।
हर सच झूठ को सच बनाते है आप।
हम माया,माया का विस्तार है आप।
आप हुए है जग में हमारे तारणहार।
जय हो....
आप के रहते ही वजूद होता हमारा।
जब जब देखे आप ही है एक सहारा।
जब जब टूटते हताश हो जाते है हम।
आपसे ही आंकड़ों को मिले विस्तार।
जय हो....
आपका संबल देता है असीम ताकत।
आप बने हुए खिवैया हम है एक नाव।
धन्य हे महामना जहां आपसे गुलजार।
न सोच न स्वार्थ न निजी लाभ विचार।
जय हो....
वही तो है हमारे पूज्य प्रातः स्मरणीय।
आपसे व्हाट्सएप्प यूट्यूब है आबाद।
धन्य धन्य ये आरती आपको समर्पित।
कर जाते है फारवर्ड आप बिन विचार।
जय हो....
सदियों का बदला लेने चल पड़े आज।
सदियों की दास्तां करते अब उजागर।
नौनिहालों का भावी लगाकर दांव पर।
कल्पनाओं का विश्व करने हुए तैयार।
जय हो....