सीखो ,
आज पर - -
भरोसा करना,
बीते कल का,
गम को भूला कर - -
जीवन रुपि यात्रा,
हर बार सुगम या - -
सरल नहीं होगा ,
ठोकरें तो - -
राह की हकीकत,
होता है - -
इसलिए ,
अब खुद को - -
संभालना होगा l
रात चाहे,
कितना भयावह - -
और लम्बी,
क्यों न हो जाय?
लेकिन - -
सुवह का ,
इंतजार करना होगा - -
या यों कहे तो,
सुवह जरूर आयेगा - -
ऐसा यकीन ,
करना ही होगा l
जिंदगी के ,
हरपल को - -
खुशनुमा बनाकर,
और,
उसमें - -
नई उम्मीद जगाकर,
जिंदगी को - -
गले लगाकर ,
जीना ही होगा l
-सुरेश कुमार झा 'अल्हर'