विज्ञापन

अतीत से भविष्य तक

Suresh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सचमुच,
        
                                                    
                            
आपका - -
बिता हुआ समय,
या यों कहे तो - -
आपका अतीत ही,
आपके लिए - -
शिक्षा के समान है,
और भविष्य मानो - -
आपकी कल्पना या,
सपना है - -
और ,
केवल वर्तमान ही - -
आपका वास्तविकता है l

जीवन का ,
असली सार - -
( असली मजा )
जानने के लिए ,
या प्राप्त - -
करने के लिए ,.
अतीत क़ो ,
भूलने में ही - -
हमारी भलाई है,
या दूसरे शब्दों में - -
जीवन की ,
मीठास का - -
स्वाद चखने (लेने )के लिए ,
अतीत को - -
भूलने की ,
शक्ति होना चाहिए l

इसी क्रम में ,
यदि कुछ दिन - -
के लिए बुरा वक़्त ही,
क्यों ही न आ जाय ?
मुझे घबराना नहीं है - -
सच में ,
हमारे पास - -
पूरी जिंदगी है ,
जीने के लिए l

और अंत में ,
कभी ये सोचकर - -
न जिए कि,
कल हमारा - -
क्या होगा ?
बल्कि ये ,
सोचकर जिए - -
जो कुछ भी ,
आज हम करेंगे - -
उसी से ,
कल हमारा होगा l
-सुरेश कुमार झा 'अल्हर'
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11217 कविताएं

View Profile