विज्ञापन

इसकी जद में तेरा घर भी जल जाएगा

surendra kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हमने सोचा नहीं था बदल जाएगा
        
                                                    
                            
दोस्त अपना ही दुश्मन निकल जाएगा

लाख गर्दिश में हूँ फिर भी रोता नहीं
जानता हूँ ये दिन भी निकल जाएगा

बंद आँखों से जिस पे भरोसा किया
वक़्त आने पे हमको ही छल जाएगा

बेहिजाबी न आना कभी छत पे तुम
देखकर चाँद तुमको मचल जाएगा

सच की बूँदों से बचकर कहाँ जाओगे
तेरा किरदार काग़ज़-सा गल जाएगा

आग नफ़रत की तुमने लगाई अगर
इसकी जद में तेरा घर भी जल जाएगा

सच की आवाज़ को तुम दबाओगे क्या
बंद मुट्ठी से सूरज निकल जाएगा

लाख तूफ़ान आएँ मेरी राह में
हौसला है कि रस्ता निकल जाएगा
-सुरेंद्र कुमार "सिद्धार्थ" 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile