बहरूपिया !!
इंसान को इंसान कह दू
नज़र नहीं आया मुझे !!
किसी ना किसी में कोई कमी कह दू
बस, बुरा बताना, नहीं आया मुझे !!
सच भी उनका सही है
झूठ भी उनका सही है
दोनों अपनी जगह सही है
गलत या सही कह दू
अंदाजा लगाना, नहीं आया मुझे !!
फरेबी भी अपने है,दगाबाज़ भी अपने है
जालसाज़ भी अपने है
,ये सब दिल के करीब, अपने है
वो दुनियां दिखाई नहीं दी , छोड़ आउ इन्हे
सब से रूठना, नहीं आया मुझे !!
मैं रंग, बदल भी लू तो, पहचाना जाऊंगा
क्योंकि, भाव बदलना ,नहीं आया मुझे
बहरूपिया बन तो सकता हूँ , लोगो के सामने
पर किरदार निभाना ,नहीं आया मुझे !!
-सुनील कुमार डाबोदियां !!