तलवार के घाव तो भर जाते हैं,
पर ज़बान के घाव नहीं भरते हैं।
जिस्म पर लगी चोट मिट जाती है,
दिल के निशान मगर रहते हैं।
तलवार चलाने वालातो दुश्मन हो सकता है,
शब्दों का वार करने वाला अपना होता है।
गैरों की चोट को इंसान सह भी लेता है,
पर अपनों का दिया दर्द उम्र भर रहता है।
शब्दों में बड़ी ताकत होती है,
इनसे ही रिश्तों में चाहत होती है।
मीठे बोल किसी को अपना बनाते हैं,
कड़वे बोल अपनों को भी पराया बनाते हैं।
बोलने से पहले जरा सोच लेना,
किसी के दिल को न ठेस देना।
धनुष से निकला तीर लौट नहीं सकता,
मुख से निकला शब्द भी जुड़ नहीं सकता।
इसलिए वाणी में मिठास रखो,
हर रिश्ते में विश्वास रखो।
जीतना है तो दिलों को जीतो,
किसी को हराने का प्रयास मत करो।
-सूबा लाल ' अंजाना '