झूठ की जड़ें कमजोर होती हैं,
सच की जड़ें गहरी होती हैं।
झूठ भले ही उठ जाए ऊँचा,
उम्र में छोटी होती है।
झूठ के महल खड़े रेत पर होते ,
और नींव हमेशा हिलती है।
सच की राह कठिन सही,
पर मंजिल उसी को मिलती है।
झूठ के चेहरे बदलते रहते,
सच का एक ही रहता है।
झूठ अंधेरों में पलता है,
सच सूरज बनकर चमकता है।
झूठ के पंख भले हों ऊँचे,
सच की उड़ान निराली है।
वक्त भले कुछ देर लगाए,
सच की जीत हमेशा बाकी है।
याद रखो!
झूठ का पौधा जल्दी बढ़ता,
पर फल उसमें नहीं आते ।
सच का वृक्ष भले देर से पनपे,
उसकी छाँव कभी नहीं जाती ।
-सूबा लाल ' अंजाना '