विज्ञापन

यादें छोड़ मुसाफिर अपनी

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            काली सड़क बहुत लंबी,
        
                                                    
                            
पर टेढ़ी-मेढ़ी जाती है।
ये जीवन की पूर्ण कहानी,
अपने रूप में कहती है।

कई हमसफ़र इसी सड़क पर,
अपनी यात्रा करते हैं।
ऊपर-नीचे ग्राफ की तरह,
अपनी उड़ानें भरते हैं।

कहीं धूप है, कहीं छाँव है,
कहीं घना अँधियारा है।
कहीं खुशी के मेले लगते,
कहीं ग़मों का धारा है।

किसी के हिस्से फूल बिछे हैं,
किसी के हिस्से काँटे हैं।
फिर भी सबकी अपनी मंजिल,
अपने सपने बाँटें हैं।

नहीं देखकर राह किसी की,
अपनी राह बनाना है।
गिरकर फिर से उठना सीखो,
हर मुश्किल से टकराना है।

मंजिल केवल तेज चलने से,
कभी नहीं मिल पाती है।
धैर्य, हौसला और कर्मों से,
जीवन राह बनाती है।

अंत समय में यही सड़क फिर,
एक किनारे जाती है।
यादें छोड़ मुसाफिर अपनी,
दुनिया से विदा हो जाती है।
-सूबा लाल 'अंजाना'
51 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile