विज्ञापन

कोई पकड़कर हाथ चलाता। सही राह पर कदम बढ़ाकर,

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीवन का वह मोड़ कौन-सा,
        
                                                    
                            
जहाँ पर आकर अटक गया।
सही राह को पा न सका ,
और राहों में भटक गया।

काश! कोई राही मिल जाता,
सही दिशा जो हमें दिखाता।
अँधियारे में दीप जलाकर,
मंजिल का पथ समझा जाता।

कितने मोड़ मिले जीवन में,
कितनी राहें सामने आईं।
कुछ पर चलकर ठोकर खाई,
कुछ ने नई सीख सिखलाई।

कभी स्वयं से प्रश्न किया है,
क्यों इतना मैं भटक रहा हूँ?
मंजिल तो है सामने मेरी,
फिर क्यों पीछे हट रहा हूँ?

कोई सच्ची राह बताता,
कोई पकड़कर हाथ चलाता।
सही राह पर कदम बढ़ाकर,
जीवन सफल बना पाता।

अब भी देर नहीं हुई है,
मन में विश्वास जगाना है।
दूसरों के दीप की आशा छोड़,
खुद ही दीप जलाना है।
-सूबा लाल ' अंजाना '
59 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7698 कविताएं

View Profile

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile