विज्ञापन

तुम्हें खोकर मैंने ख़ुद को पाया है

Sonam Puneet

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            क्या कमी रह गई थी,
        
                                                    
                            
जो तुम बेवफ़ा हो गए?
खोया है मैंने मेरा जहाँ,
तुम बेख़बर रह गए?

तुम मेरी आख़िरी मंज़िल थे,
तुम मेरे जन्मों के हमसफ़र थे,
मैं भूल गई, थोड़ी पागल थी,
तुम मेरे नहीं। तुम एक भ्रम थे।

दिल में धड़कन थी,
मैं भी कभी ख़ुश थी,
ख़्वाब अधूरे दिखा गए,
सपने आँखों में सजा गए।

तुमने जो किया,
क्या तुम्हें है पता?
है मंज़िल मेरी तनहा।
सब हैं मुझसे ख़फ़ा।

तुम बिन मैं तड़पती रही,
तनहा रातों से लड़ती रही,
तुम थे ही नहीं मेरे कभी,
तुम्हें अपना समझती रही।

अच्छा हुआ जो तुम चले गए,
मुझको मेरा जहाँ दे गए,
तुम्हें खोकर मैंने ख़ुद को पाया है,
तुम तो मुसीबत ही बन गए...
17 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile